कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को नदिया जिले के कृष्णानगर में जनसभा के दौरान सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले नागरिकों से बीएसएफ की चौकियों (पोस्टों) के आसपास न जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया का दुरुपयोग बंगाल के निवासियों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।
गोवा नाइट क्लब में लगी भीषण आग के बाद सरकार का एक्शन: CM प्रमोद सावंत ने क्लब को गिराने का आदेश दिया
ममता बनर्जी ने साफ शब्दों में कहा कि उनकी सरकार किसी भी कीमत पर बंगाल के लोगों को बेदखल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा, “मेरी बस एक अपील है—सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ चौकियों से दूर रहें।”
इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि नागरिकों को डराने-धमकाने की कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। ममता का यह बयान राज्य में SIR प्रक्रिया और सीमा सुरक्षा को लेकर बढ़ते राजनीतिक विवाद के बीच आया है।
