प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार माघ मेला-2026 को अभूतपूर्व, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए तेजी से तैयारियां कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मेला प्रशासन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
ICC Rankings : ICC रैंकिंग्स में बड़ा उलटफेर, ‘RO-KO’ की नंबर-1 की जंग तेज
इस बीच माघ मेले के इतिहास में पहली बार आधिकारिक लोगो जारी किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मेले का यह लोगो जारी किया। अधिकारियों का कहना है कि लोगो के माध्यम से मेला की पहचान को और मजबूत किया जाएगा और यह प्रचार-प्रसार में भी मदद करेगा।
सरकार का दावा है कि मेला-2026 में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और व्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। इस तैयारी से मेले को नई दिशा और पहचान मिलेगी।
