Aprilia (अप्रिलिया) ने अपने नए स्पोर्टी स्कूटर SR 175 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब सवा लाख रुपये रखी गई है। यह नया मॉडल कंपनी के पिछले SR 160 की जगह लेगा। हालांकि, डिजाइन के मामले में SR 175, SR 160 जैसा ही नजर आता है। लेकिन इसके इंजन में बदलाव किए गए हैं जिससे इसकी परफॉर्मेंस अब पहले से ज्यादा दमदार हो गई है। इसका नाम भी इसके नए बड़े इंजन की वजह से बदला गया है।

इस समय रोटी-चावल खाने से हो सकते हैं मोटापे सहित कई बीमारियों के शिकार, जानें इन्हें खाने का सही वक्त

अब और ज्यादा दमदार इंजन के साथ
नई Aprilia SR 175 (अप्रिलिया SR 175) में अब 174.7cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जिसमें तीन वॉल्व सेटअप है। इसमें बोर को बड़ा किया गया है, जिससे इसकी ताकत में भी इजाफा हुआ है। जहां पुराने SR 160 में 11.27hp की पावर मिलती थी, वहीं SR 175 अब 12.92hp की ताकत 7,200rpm पर और 14.14Nm का टॉर्क 6,000rpm पर पैदा करता है। जबकि SR 160 का टॉर्क 13.44Nm था। यानी इंजन अब ज्यादा पावरफुल और रिस्पॉन्सिव हो गया है।

स्पोर्टी लुक को और स्टाइलिश बनाया गया
डिजाइन में भले ही पुराने मॉडल जैसी झलक है, लेकिन इसे और स्टाइलिश बनाने के लिए इसमें नया पेंट स्कीम दिया गया है। यह कलर स्कीम अप्रिलिया की मिड-वेट स्पोर्ट बाइक RS 457 से प्रेरित है। इसमें एक वेरिएंट व्हाइट-रेड कलर में और दूसरा पर्पल-रेड कलर में पेश किया गया है। इस नए अंदाज के साथ SR 175 सीधे तौर पर Hero Xoom 160 (हीरो जूम 160) और Yamaha Aerox 155 (यामाहा एयरोक्स 155) को टक्कर देगा।

पश्चिमी जर्मनी के एक मेले में आतिशबाजी बनी आफत, हादसे में 19 लोग झुलसे

अब मिलेगा कलर TFT डिस्प्ले और स्मार्ट कनेक्टिविटी
SR 175 में सबसे बड़ा बदलाव इसके डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल में किया गया है। इसमें अब नया कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो RS 457 और Tuono 457 से मिलता-जुलता है। हालांकि, इसका इंटरफेस और एनिमेशन थोड़े अलग हैं। इस डिस्प्ले में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है। जिससे इसे अप्रिलिया एप से जोड़कर कॉल नोटिफिकेशन, अलर्ट्स और म्यूजिक कंट्रोल किया जा सकता है।

हार्डवेयर
अगर तकनीकी हिस्सों की बात करें तो SR 175 में वही फ्रेम, सस्पेंशन, ब्रेक्स और टायर्स दिए गए हैं, जो SR 160 में मिलते थे। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ 14-इंच के व्हील दिए गए हैं, जिन पर 120 सेक्शन के चौड़े टायर लगे हैं। ब्रेकिंग के लिए सामने डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS और पीछे ड्रम ब्रेक दिया गया है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version