सरकार समय-समय पर यूजर्स को साइबर क्राइम से बचने की सलाह देती है। साइबर अपराधी नए तरीकों से यूजर्स को अपनी जाल में फंसाते हैं और उनके साथ ठगी को अंजाम देते हैं। साइबर क्राइम वाले मामलों में ज्यादातर यूजर्स की नासमझी दिखती है। यूजर्स लालच की वजह से कई बार अपने फोन या अन्य डिवाइस का एक्सेस साइबर अपराधियों को दे देते हैं, जिनका वो फायदा उठाते हैं।

Aprilia SR 175: भारत में लॉन्च हुआ नया अप्रिलिया SR 175 स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

साइबर क्राइम की आधिकारिक वेबसाइट पर लोगों को लगातार हो रहे क्राइम से बचने की सलाह दी है। साथ ही, यूजर्स को सावधानियां बरतने के लिए कहा है। सरकारी वेबसाइट ने यूजर्स को अपने फोन में कुछ ऐप्स को डिलीट करने की सलाह दी है। साथ ही, इन्हें अपने फोन में कभी नहीं डाउनलोड करने के लिए कहा है।

डाउनलोड न करें ये ऐप्स

Cyber Crime रिपोर्ट करने वाली वेबसाइट ने यूजर्स को अपने स्मार्टफोन में स्क्रीन शेयर करने वाले ऐप्स को डाउनलोड नहीं करने की सलाह दी है। साथ ही, यूजर्स को इन ऐप्स को डिलीट करने के लिए भी कहा है। सरकार का यह फैसला उन यूजर्स के लिए आया है, जो जाने-अनजाने में ये ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं। इन ऐप्स की वजह से आपके फोन का एक्सेस साइबर अपराधियों को हो जाएगा।

किसी भी ऐप को फोन में इंस्टॉल करते समय आपसे कुछ जरूरी परमिशन मांगे जाते हैं। कई यूजर्स इन पर ध्यान नहीं देते हैं और ऐप्स को सभी परमिशन दे देते हैं। इस तरह से साइबर क्रिमिनल्स आपको आसानी से मॉनिटर कर सकते हैं। स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स आपके डिवाइस का मिरर साइबर क्रिमिनल्स तक पहुंचाते हैं। साइबर अपराधी अपने डिवाइस पर आने वाले OTP या अन्य जरूरी मैसेज को स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स की मदद से देख सकेंगे और आपके अकाउंट से पैसे निकाल लेंगे। ऐसे में इन ऐप्स को न तो डाउनलोड करें और न ही यूज करें।

इस समय रोटी-चावल खाने से हो सकते हैं मोटापे सहित कई बीमारियों के शिकार, जानें इन्हें खाने का सही वक्त

बरतें ये सावधानी

साइबर क्राइम पोर्टल पर सरकार की तरफ से एक और एडवाइजरी दी गई है, जिसमें यूजर्स को सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय प्राइवेसी का ध्यान रखने के लिए कहा गया है। सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स को सुधारने से आपकी कई निजी जानकारियां पब्लिक नहीं होंगी और आप साइबर अपराधियों के निशाने पर आने से बच सकेंगे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version