इस्लामाबाद जराइल–फिलिस्तीन संघर्ष को लेकर अंतरराष्ट्रीय बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। इसी बीच पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। ख्वाजा आसिफ ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर बेहद तीखी और आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए अमेरिका से उन्हें “किडनैप” करने की मांग कर डाली है। उनके इस बयान के बाद कूटनीतिक और राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है।

Benjamin Netanyahu : इजराइली PM को लेकर पाकिस्तान का तीखा हमला, अमेरिका से की बड़ी अपील

Benjamin Netanyahu

एक टीवी इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिका को नेतन्याहू के साथ भी वही व्यवहार करना चाहिए, जैसा उसने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के मामले में किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि नेतन्याहू फिलिस्तीनियों के “सबसे बड़े दुश्मन” हैं और गाजा पट्टी में हो रही हिंसा व नागरिकों की मौतों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं।

Benjamin Netanyahu

ख्वाजा आसिफ ने कहा कि इजराइल की सैन्य कार्रवाई मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है और इसमें हजारों निर्दोष फिलिस्तीनियों की जान जा चुकी है। उनका आरोप था कि अमेरिका इजराइल को खुला समर्थन देकर इन हमलों को बढ़ावा दे रहा है। इसी संदर्भ में उन्होंने अमेरिका से नेतन्याहू के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही।

Benjamin Netanyahu

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब पश्चिम एशिया में हालात बेहद संवेदनशील बने हुए हैं। गाजा में जारी संघर्ष के चलते पहले ही कई देशों ने इजराइल की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं, वहीं अमेरिका लगातार इजराइल के समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है। ख्वाजा आसिफ का बयान इसी अंतरराष्ट्रीय तनाव की पृष्ठभूमि में देखा जा रहा है।

Benjamin Netanyahu

हालांकि, पाकिस्तान सरकार या विदेश मंत्रालय की ओर से अभी तक इस बयान पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं दी गई है। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रक्षा मंत्री का यह बयान पाकिस्तान की पारंपरिक फिलिस्तीन समर्थक नीति को दर्शाता है, हालांकि इस्तेमाल की गई भाषा को कूटनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ माना जा रहा है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version