इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक टीवी इंटरव्यू में इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को किडनैप करने की मांग की है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिका को नेतन्याहू को उसी तरह पकड़ना चाहिए जैसे वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मदुरो को पकड़ा गया था। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि तुर्की भी नेतन्याहू को पकड़ सकता है और पाकिस्तानी इसके लिए दुआ कर रहे हैं।

आसिफ ने अपने बयान में नेतन्याहू को मानवता का सबसे बड़ा अपराधी करार दिया और दावा किया कि गाजा में फिलिस्तीनी नागरिकों के साथ किए गए अत्याचार इतिहास में कभी नहीं देखे गए।

‘यह वर्दी का अहंकार है…’ TMC सांसदों की हिरासत पर भड़कीं ममता बनर्जी, शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला

बयान वायरल, इंटरव्यू रोकना पड़ा

यह बयान एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए गए इंटरव्यू में सामने आया, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इंटरव्यू के दौरान एंकर हामिद मीर ने टिप्पणी को संवेदनशील बताते हुए इंटरव्यू को बीच में रोक दिया।

आसिफ ने इंटरव्यू में उन लोगों पर सवाल उठाए जो ऐसे अपराधियों का समर्थन करते हैं और कहा, “कानून उन लोगों के बारे में क्या कहता है, जो ऐसे अपराधियों का साथ देते हैं।” इस पर एंकर ने टोका कि क्या आप अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संदर्भ में यह कह रहे हैं, जिसके बाद शो को ब्रेक देने का निर्णय लिया गया।

पाकिस्तान का फिलिस्तीन के प्रति समर्थन

पाकिस्तान का इजराइल के साथ कोई औपचारिक राजनयिक संबंध नहीं है और हमेशा से यह फिलिस्तीनियों का मजबूत समर्थन करता रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान के ईरान के साथ भी अच्छे संबंध हैं, जो इजराइल का विरोधी है।

ख्वाजा आसिफ ने इंटरव्यू में यह भी उल्लेख किया कि इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) पहले ही गाजा में अपराधों के लिए नेतन्याहू के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर चुका है।

पाकिस्तानी मंत्री के इस बयान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हलचल मचा दी है और इसे लेकर विभिन्न देशों में प्रतिक्रिया आ रही है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version