भिवानी, 21 अगस्त। भिवानी की लापता टीचर मनीषा का गुरुवार सुबह गांव ढाणी लक्ष्मण के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मनीषा को उनके छोटे भाई नितेश (13) ने मुखाग्नि दी। इस दौरान पिता संजय रो-रोकर बेसुध हो गए और उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।

शुभांशु शुक्ला बोले- स्पेस मिशन में डर लगता है:लेकिन आपके पीछे भरोसेमंद टीम

मनीषा का शव सीधे भिवानी सिविल अस्पताल से गांव लाया गया। शव की स्थिति बिगड़ने और कई बार पोस्टमॉर्टम होने के कारण अंतिम दर्शन नहीं कराए गए। बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम विदाई देने पहुंचे और “मनीषा अमर रहे” के नारे लगाए। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स तैनात रही। बंद रास्तों को JCB से खुलवाया गया।

अंतिम संस्कार के बाद भिवानी और चरखी दादरी में लगी इंटरनेट सेवा पर रोक हटा दी गई। इससे पहले 19 अगस्त से इंटरनेट बंद था जिसे गुरुवार सुबह फिर 24 घंटे के लिए बढ़ाया गया था।

इस बीच हरियाणा पुलिस ने मामले की जांच बंद कर दी है। सरकार ने मनीषा की मौत की जांच CBI को सौंपने का ऐलान किया है। भिवानी पहुंचे DGP शत्रुजीत कपूर ने पुष्टि की कि जल्द ही पूरी प्रक्रिया पूरी कर केस CBI को सौंप दिया जाएगा।

गौरतलब है कि मनीषा 11 अगस्त को लापता हुई थी और 13 अगस्त को उसका शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और कई बार पोस्टमॉर्टम की मांग की। पहले भिवानी, फिर PGI रोहतक और आखिरकार दिल्ली एम्स में तीसरा पोस्टमॉर्टम हुआ। सरकार ने भिवानी SP को हटा दिया और SHO समेत 5 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version