सूरजपुर, जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन में सूरजपुर जनपद अंतर्गत पहाड़गांव में बोटिंग सुविधा शुरू की गई है। पहाड़ों के बीच स्थित यह खूबसूरत झील, जो खोखनिया बांध निर्माण से बनी है, अपने शांत वातावरण और मनोरम दृश्यों की वजह से तेजी से लोगों को आकर्षित कर रही है। अंबिकापुर रोड स्थित सिलफिली के समीप बना यह पर्यटन स्थल प्राकृतिक सौंदर्य के कारण लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि पर्यटन विकास के लिए यहां सभी सुविधाओं का विस्तार किया जाए।पहाड़गांव में पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए कलेक्टर ने यहां सभी आवश्यक सुविधाओं के विकास के लिए निर्देशित किया है। कलेक्टर ने कहा कि बोटिंग शुरू होने से स्थानीय लोगों को मनोरंजन की एक नई सुविधा मिली है और आगे पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।प्रशासन का लक्ष्य है कि पहाड़ों और झील के सुंदर प्राकृतिक परिवेश को संरक्षित रखते हुए इसे आकर्षक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से न केवल जिले की पहचान बढ़ेगी बल्कि स्थानीय लोगों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। उल्लेखनीय है कि यहां महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बोटिंग का संचालन किया जा रहा है जो निश्चित रूप से महिलाओ की आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) मद से नौका विहार संचालन हेतु ग्राम पंचायत पहाड़गांव के मुस्कान महिला स्व-सहायता समूह को 6 सीटर मोटर बोट और 4 सीटर पैडल बोट प्रदान किए गए।
नाव संचालन प्रारंभ 20 नवंबर 2025 से किया गया है, जिसके पूर्व समूह की महिलाओं को नाव संचालन का प्रशिक्षण भी दिया गया। नौका विहार के शुरू होने से न केवल पर्यटकों में उत्साह है बल्कि संचालनकर्ता महिला समूह में भी उमंग है। पर्यटकों के बढ़ने से अब तक समूह को बोटिंग संचालन से ₹9,100 की आय प्राप्त हुई है।
समूह की अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि “यह शुरुआत निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा अवसर है और जिले में पर्यटन विकास के लिए भी सराहनीय कदम है।”

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version