Border-2 Movie , बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के वाड्रफनगर विकासखंड स्थित बसंतपुर शासकीय हाईस्कूल में पढ़ाई के दौरान कक्षा 11वीं के छात्रों ने क्लासरूम को ही मनोरंजन का अड्डा बना दिया। छात्रों ने टेलीकॉम लैब की लाइट बंद कर टीवी स्क्रीन पर भोजपुरी गीत ‘लुलिया मांगेले’ चलाया और आपत्तिजनक तरीके से डांस किया। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर रील के रूप में अपलोड किया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Wild Elephant Terror In Jharkhand : झारखंड में जंगली हाथी का कहर, एक ही रात में 7 लोगों की मौत; प्रदेश में अब तक 17 की गई जान

बताया जा रहा है कि यह घटना 9 दिसंबर 2025 की है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि छात्र स्कूल समय में पढ़ाई छोड़कर हुड़दंग मचाते नजर आ रहे हैं। कुछ छात्र डांस कर रहे हैं, जबकि अन्य मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करते दिख रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

अनुशासन व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना ने स्कूल की अनुशासन व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। सवाल यह भी उठ रहा है कि स्कूल परिसर में छात्रों के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचे, जबकि अधिकांश सरकारी स्कूलों में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। इसके अलावा, स्कूल समय में टेलीकॉम लैब का इस तरह दुरुपयोग होना भी प्रशासनिक लापरवाही को दर्शाता है।

सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे मामले भविष्य में और बढ़ सकते हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version