पटना। बिहार की सियासत में एक बार फिर बड़ा दिन आने वाला है। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए नीतीश कुमार कल यानी गुरुवार को सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।

इधर, बुधवार को नई एनडीए सरकार के गठन को लेकर पूरे दिन बैठकों और अहम फैसलों की हलचल जारी रहेगी। सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ ही देर में पटना पहुंचने वाले हैं। उनके आगमन के बाद सियासी गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है।

पंचायत चुनाव 2026: मतदाता सूची पुनरीक्षण की नई समयसारिणी जारी, अंतिम सूची अब 6 फरवरी को

JDU और BJP में बैठकों की श्रृंखला शुरू

जेडीयू विधायक दल की बैठक के लिए विधायक सीएम हाउस पहुंचने लगे हैं। पार्टी की ओर से मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

उधर, BJP आज सुबह 11 बजे से अपने विधायक दल की बैठक करेगी, जिसमें नए विधायक दल के नेता का चयन होगा। नाम पर सहमति बनने के बाद विधायकों को एनडीए की संयुक्त बैठक के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

3.30 बजे NDA की बड़ी बैठक

सभी प्रक्रियाओं के बाद, आज दोपहर 3.30 बजे विधानसभा के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक होगी। इस बैठक में मंत्री पदों के बंटवारे, नीति-निर्माण और आगामी शपथ ग्रहण कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version