नई दिल्‍ली: 4 राज्यों की 5 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गणना का कार्य जारी है. 5 में से 2 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत मिली है. वहीं कांग्रेस, बीजेपी, और टीएमसी को एक-एक सीट पर जीत मिली है. गुजरात के कडी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राजेंद्र चावड़ा चुनाव जीत गए हैं . वहीं विसावदर सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया चुनाव जीत गए हैं. केरल के नीलांबुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार ने माकपा के उम्मीदवार को हरा कर एक बार फिर सीट बरकरार रखा है. बंगाल की कलीगंज सीट से टीएमसी के उम्मीदवार अलीफा अहमद को बीजेपी के प्रत्याशी के खिलाफ निर्णायक बढ़त मिल गई है. पंजाब के लुधियाना वेस्ट सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं.

टेस्ट के बाद होगी वनडे सीरीज, अब ODI स्क्वाड का हुआ ऐलान; इन प्लेयर्स की अचानक वापसी

विधानसभा सीट कौन जीता कौन हारा अंतर
नीलांबुर (केरल) कांग्रेस माकपा 11077
कलीगंज (बंगाल) टीएमसी (आगे) बीजेपी  26494
लुधियाना वेस्ट (पंजाब) AAP कांग्रेस  26494
विसावदर (गुजरात) AAP बीजेपी  17554
कडी (गुजरात) बीजेपी कांग्रेस 37693

चुनाव आयोग के मुताबिक, 19 जून को केरल की नीलांबुर सीट पर उपचुनाव में 75.27 प्रतिशत वोट पड़े थे. पश्चिम बंगाल की कालीगंज सीट पर 73.36 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे. गुजरात की विसावदर सीट पर 56.89 प्रतिशत और कडी सीट पर 57.91 प्रतिशत मतदान हुआ था. पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर 51.33 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गय था.

ईरान के परमाणु संयंत्रों पर अमेरिका ने किया हमला, सैटेलाइट तस्वीरें बयां कर रही हैं सच्चाई; ट्रंप के दावे से अलग दिखा नजारा

गुजरात की कडी सीट विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद खाली हुई, जबकि विसावदर में आप विधायक भूपेंद्र भयानी ने इस्तीफा दिया था. केरल की नीलांबुर विधानसभा सीट विधायक पीवी अनवर के इस्तीफे के बाद खाली हुई. पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी का निधन हुआ था, जिससे उपचुनाव की स्थिति बनी. इसी तरह कालीगंज सीट विधायक नसरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली हुई थी.

सभी 5 विधानसभा चुनावों पर उपचुनावों को लेकर 26 मई को अधिसूचना जारी हुई थी. इसके बाद 2 जून तक नॉमिनेशन दाखिल करने की प्रक्रिया चली. उम्मीदवारों के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 5 जून थी.

इन उपचुनावों से चुनाव आयोग ने नई पहल शुरू की. पहली बार मतदाताओं के लिए मोबाइल डिपॉजिट सुविधा की शुरुआत की गई. मोबाइल लेकर मतदान केंद्र पर जाने की मनाही के बावजूद कुछ लोग फोन लेकर चले जाते थे, खासकर जो ऑफिस या काम पर निकलते समय वोट डालने की इच्छा रखते थे.

इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने देश में उपचुनावों से मोबाइल डिपॉजिट सेंटर की शुरुआत की, जो मतदान के समय वोटिंग बूथों पर बनाए थे. वॉलंटियर्स की निगरानी में वोटर्स यहां मतदान केंद्र के बाहर अपने मोबाइल सेफ्टी के साथ रख सकते हैं.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version