इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा आसिफ ने यह कबूल किया है कि भारत के साथ हुए युद्ध के दौरान पाकिस्तान को चीन से मदद मिल रही थी। ख्वाजा ने कहा कि बीजिंग इस्लामाबाद के साथ भारत के बारे में जानकारी शेयर करता है। युद्ध के समय भी पाकिस्तान को चीन ने भारत के एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़ी जानकारियां शेयर की थी।

ISS पर शुभांशु शुक्‍ला के साथ गया है एक क्‍यूट मेंबर भी, भारत के साथ पोलैंड और हंगरी के लिए भी है खास

चीन ने पाक को दी खुफिया जानकारी?

ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में कहा-‘ भारत के साथ शॉर्ट वॉर के बाद से पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है और उसने अपनी सतर्कता कम नहीं की है। मैं आपको कन्फर्म बता सकता हूं कि हमने शुरुआत से अब तक अपनी सतर्कता को कम नहीं किया है। एक महीने से ज्यादा हो गया। जो देश रणनीतिक तौर पर एक दूसरे के करीबी हैं वो आपस में खुफिया जानकारी को शेयर करते हैं।

शाहरुख खान ने किया था खुलासा, नहीं होते बॉलीवुड सुपरस्टार तो क्या बनना पसंद करते, जानकर दंग रह गए फैंस

खुफिया जानकारी शेयर करते हैं दोनों देश

उन्होंने कहा कि यह समान्य बात है कि हमारे पास जो जानकारी है उसे हम शेयर करते हैं। जो जानकारी है, जो हमारे लिए खतरा है , चीन के लिए भी जो खतरा है। चीन को भी भारत से दिक्कतें हैं। उन्होंने आगे कहा- मैं समझता हूं ये बहुत सामान्य बात है कि हम खुफिया जानकारी और सेटेलाइट से जो इनफॉर्मेशन कलेक्ट करते है उसे एक दूसरे से शेयर करते हैं।

दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय आर्म्ड फोर्स ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसे ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तान की ओर से भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए गए। एलओसी पर नागरिकों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की ओर से भारी गोलाबारी की गई। भारतीय सेना ने पाकिस्तान की इन करतूतों का मुंहतोड़ जवाब दिया था। भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस को तबाह कर दिया था। लिहाज पाकिस्तान को हिंदुस्तान के आगे घुटने टेकने पड़े।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version