आरा: बिहार के आरा में कांग्रेस दफ्तर में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट (Bihar Congress Worker Clash) हुई. देखतेही देखते कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. कांग्रेस के प्रभारी सचिव बिहार और विधायक छत्तीसगढ़ भिलाई  देवेंद्र प्रसाद यादव के सम्मान समारोह रखा गया था, इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. देखते ही देखते हालात इतने बिगड़ गए कि वे लहूलुहान हो गए. इस घटना में पूर्व एलएलसी अजय सिंह को चोट आई है.कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं.

8 शेप वॉक क्या है? जानिए 8 Shape Walk कैसे नॉर्मल वॉक से ज़्यादा फायदेमंद है

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट

वीडियो में उनकी हाथापाई साफ देखी जा सकती है, वहीं कुछ लोग उनको खींचते नजर आ रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद और मारपीट का ये वीडियो हैरान कर देने वाला है.लोग एक दूसरे के कपड़े खींचते दिखाई दे रहे हैं. इस आपसी दे दनादन में पूर्व एमएलसी अजय सिंह गुट के कार्यकर्ता का सिर फट गया. एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें कार्यकर्ता के सिर से खून बहता दिखाई दे रहा है.

बिलावल भुट्टो का बड़ा कुबूलनामा, “पहलगाम था आतंकी हमला; LeT और JeM का पाकिस्तान में है वजूद “

खुल गई बिहार कांग्रेस की पोल

कांग्रेस दफ्तर में हुई इस घटना ने पार्टी के भीतर की पोल खोलकर रख दी है. जिस तरह से कार्यकर्ता आपस में मापरपीट कर रहे हैं, उसने विरोधियों को बैठे बिठाए सवाल उठाने का मौका मिल गया है.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version