रिपोर्ट 🔹 दिलशाद समीर
फतेहपुर सीकरी/आगरा। बुलंद दरवाजा परिसर स्थित शाही जामा मस्जिद सहित कस्बा व देहात की दर्जन भर मस्जिदो में ईद उल अजहा की नमाज हुई जहां हजारों लोगों ने अमन व चेन की दुआ मांगी ।
बुलंद दारवाजा परिसर की शाही जामा मस्जिद में सुबह 8: बजे हाफीज आलम ने नमाज अदा कराई ,बड़ी मस्जिद, चांद मस्जिद ,घंटाघर मस्जिद ,मोती बाग मस्जिद ,सीकरी दो हिस्सा , नगर सीकरी चार हिस्सा, लाल दरवाजा, दूरा आदि मस्जिदों में नमाज अदा हुई।
शाही जमा मस्जिद में ईद के मौके पर एसडीम किरावली नीलम तिवारी ,एसीपी गौरव कुमार सिंह ,थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह, कस्बा प्रभारी गौरव राठी दरगाह परिसर मैं सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे ।
ईद के मौके पर नवनियुक्त सज्जादानशीन अरशद फरीदी, पूर्व चेयरमैन बदरुद्दीन कुरेशी ,रमजान उस्मानी, डॉ मुस्तकीम ,सपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र चौधरी, रणजीत चौधरी ,डॉ प्रेम पाल सिंह लोधी, भरत सिंह प्रधान , पुष्पेंद्र सिंह आदि हिन्दू भाइयों ने गले मिल ईद की मुबारक बाद दी ।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
