नई दिल्ली : कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी हुई है. आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है. लड्डी भारत की एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकवादी है और BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) से जुड़ा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, लड्डी ने कपिल शर्मा के किसी पुराने बयान को लेकर इस हमले को अंजाम देने की बात कही है.

Aaj Ka Rashifal 11 July 2025: सावन के पहले दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

KAP’S CAFE का हाल ही में भव्य उद्घाटन हुआ था और यह कपिल शर्मा का पहला इंटरनेशनल रेस्टोरेंट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है. हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों और मुंबई पुलिस सूत्रों के मुताबिक कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट और उसके नजदीक बनी अन्य बिल्डिंग जिन पर फायरिंग हुई है. उनका मालिक एक अन्य शख्स है.

हरजीत सिंह लड्डी कपिल शर्मा के किस बयान से नराज है, ये बात अभी सामने नहीं आई है. कनाडा पुलिस मामले की जांच कर रही है. वीडियों में गोलियों की आवाज साफ सुनी जा सकती है. वीडियो को देखने से यह भी लग रहा है कि ये गोलीबारी प्लांनिंग के तहत हुई है. हालांकि, इस गोलीबारी में किसी तरह के नुकसान होने की खबर नहीं है.

स्कूल वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर

हरजीत सिंह लड्डी बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है और भारत में कई आतंकी हमलों में उसका हाथ है. NIA ने उसे मोस्ट वांटेड घोषित किया है.  बुधवार रात (कनाडा समय) के एक वीडियो में एक व्यक्ति कार में बैठकर कैफे की खिड़की पर कम से कम नौ गोलियां चलाता हुआ दिखाई दे रहा है.  अधिकारियों ने बताया कि लाडी आतंकवाद-रोधी एजेंसी एनआईए के मोस्ट वांटेड आतंकवादियों में से एक है और बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है. बताया जा रहा है कि उसने इस हास्य कलाकार के एक पुराने बयान से आहत होकर गोलीबारी का आदेश दिया था.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version