• बड़ी संख्या में जॉनेश्वर यमुना घाट पहुंच कर भक्तों ने लगाई डुबकी की पूजा अर्चना
• भक्तों ने भोले के दरबार में नेजा चढ़ाया और भंडारे के आयोजन किया
रिपोर्ट 🔹 सुशील गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा। मां गंगा के पृथ्वी पर अवतार के दिवस के रूप में मनाया जाने वाला स्नान और पुण्य का पावन पर्व गंगा दशहरा कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया भक्तों द्वारा जोनेश्वर यमुना घाट शंकरपुर यमुना घाट आदि यमुना घाटों पर पहुंचकर यमुना में डुबकी लगाई और सूर्य देव को जल देकर दान पूर्ण किया।
इस अवसर पर जनेश्वर यमुना घाट पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर यमुना में स्नान कर भोले के दरबार में पूजा अर्चना की और गरीबों को दान दिया इस अवसर पर इस अवसर पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन भी किया।
वहीं सुरक्षा की दृष्टि से यमुना घाटों पर पुलिस तैनात रही वही जमुना घाट के व्यवस्थापक कपिल वर्मा द्वारा एक दिन पहले ही यमुना घाट औरआसपास सफाई कार्य कराया गया जिससे यमुना घाट पर आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े
_____________
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
