रिपोर्ट 🔹सुशील गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद की ग्रामपति खेड़ा में दबंग ने रास्ते में दीवार लगाकर अवैध कब्जा कर लिया प्रशासन की टीम ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर दीवार को ध्वस्त कर कर अवैध कब्जा मुक्त कराया।
उपजिलाधिकारी फतेहाबाद अभय सिंह के मुताबिक
फतेहाबाद विकासखंड की ग्राम 35 खेड़ा में दबंगों ने रास्ते में दीवार लगाकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था इस संदर्भ में उन्हें ग्राम प्रधान समेत अनेक ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त हुई।
इसके बाद नायब तहसीलदार बब्लेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई तथा गुरुवार को पैतीखेड़ा की गाटा संख्या 1146 जो राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि दर्ज हैं। जिस पर अंशुल, शिवानी, सुकंद, उर्मिला निवासी ठीपुरी, डौकी ने अवैध कब्जा कर दीवार निर्माण करा ली गई है। तथा उसके नीचे गंगाजल परियोजना से संबंधित पाइपलाइन भी बिछी हुई है।
उसके ऊपर उपरोक्त दबंगों ने अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी कर दी गई थी। गुरुवार को अवैध कब्जा को जेसीबी से तुरंत ध्वस्त करा दिया गया है।
Alok Kumar Srivastava serves as the Chief Editor of Prabhat Darshan, a Hindi-language news outlet. He is credited as the author of articles covering political affairs, social issues, and regional developments.
