मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर डांसर और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला, जिन्हें उनके हिट सॉन्ग ‘कांटा लगा’ के कारण लोग आज भी ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से जानते हैं, अब हमारे बीच नहीं रहीं। 27 जून की रात को उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनका असमय निधन हो गया। उनके जाने से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस गहरे शोक में डूबे हुए हैं, लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि एक वक्त ऐसा भी आया था जब शेफाली अपनी मौत की झूठी खबर की वजह से चर्चा में आ गई थीं। ये अफवाह इतनी तेजी से फैली थी कि लोगों ने यकीन कर लिया था कि शेफाली नहीं रहीं। इस घटना को लेकर खुद शेफाली ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में एक बार खुलकर बात की थी।

कर्नाटक के इस जिले में हार्ट अटैक से दहशत, 1 महीने में 18 मौतें; सरकार ने दिए जांच के आदेश

तेजी से फैली थी अफवाह

उन्होंने बताया था कि जब उनका आइकॉनिक गाना कांटा लगा साल 2002 में रिलीज हुआ था तो वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। इस गाने में शेफाली के राइट हैंड पर एक टैटू दिखाया गया था, जो खूब चर्चाओं में आया। इसी टैटू को लेकर अजीब अफवाहें फैलने लगीं कि शेफाली को कैंसर हो गया है और उनकी मौत हो चुकी है। यह भी कहा गया कि उनके हाथ पर बना वही टैटू कैंसर का कारण बना। शेफाली ने इस अफवाह पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, ‘मैं अपनी ही मौत की खबर सुनकर बहुत हैरान थी। उस वक्त सोशल मीडिया इतना सक्रिय नहीं था, लेकिन मुझे फोन कॉल्स आने लगे कि मैं कैंसर की वजह से मर चुकी हूं। जबकि सच्चाई ये थी कि वो टैटू असली था ही नहीं, सिर्फ शूट के लिए एक आर्टिफिशल पेंटिंग थी।’

दफ्तर से घसीटकर बाहर निकाला, चेहरे पर मारी लातें… एडिशनल कमिश्नर संग बर्बरता का VIDEO वायरल

शेफाली हुई थीं काफी परेशान

उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहों ने उन्हें काफी मानसिक रूप से परेशान किया था, लेकिन किसी को ये अंदाजा नहीं था कि इस पॉडकास्ट के करीब 10 महीने बाद वाकई में वह दुनिया को अलविदा कह देंगी। शेफाली जरीवाला की मौत ने उनके प्रशंसकों और करीबियों को झकझोर कर रख दिया है। फैंस उन्हें एक बेहतरीन परफॉर्मर, आत्मविश्वास से भरी महिला और हंसमुख इंसान के तौर पर हमेशा याद रखेंगे। कांटा लगा जैसे आइकॉनिक गाने से पहचान बनाने वाली शेफाली का यूं अचानक चले जाना वाकई इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version