नई दिल्ली। राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रविवार को सुरवाल बांध के ओवरफ्लो होने से इलाके में एक बड़ा हादसा हुआ। बांध के धंसने से जमीन में लगभग 2 किलोमीटर लंबी और 100 फीट चौड़ी खाई बन गई। खाई की गहराई 50 फीट से अधिक बताई जा रही है।

ISRO ने भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन का मॉडल दिखाया:2028 तक इसके पहले मॉड्यूल की लॉन्चिंग

इस प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा नुकसान जड़ावता गांव को हुआ है। खाई के कारण आसपास के खेतों में पानी भर गया है और ग्रामीणों की फसलें प्रभावित हुई हैं। प्रशासन ने प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से खाई और पानी से प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version