लखनऊ। कोडीन कफ सिरप तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। शुक्रवार से प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चल रही जांच के तहत शनिवार को ED की टीम ने STF के बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह के आवास पर दोबारा छापेमारी की।
सूत्रों के अनुसार, ED की टीम पिछले 24 घंटे से लगातार कार्रवाई कर रही है और मौके पर मौजूद रहकर दस्तावेजों व वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच में जुटी है। टीम कोडीन तस्करी नेटवर्क से जुड़े लेन-देन, बैंक खातों और संदिग्ध संपत्तियों की भी पड़ताल कर रही है।
बताया जा रहा है कि इस मामले में अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के लिंक सामने आ रहे हैं, जिन्हें खंगालने के लिए ED अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ और बड़े खुलासे होने की संभावना है।
