17 जुलाई यानी आज, केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे आ गए हैं। इसमें मध्य प्रदेश के इंदौर शहर ने फिर से बाजी मारते हुए पहला स्थान अपने नाम कर लिया है। इंदौर ने यह खिताब लगातार आठवीं बार अपने नाम किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर गुजरात के सूरत ने अपनी जगह बनाई और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र के नवी मुंबई ने अपना नाम अंकित किया। जानकारी दे दें कि इंदौर 2017 से लगातार देश के सबसे साफ शहर का खिताब जीतता आ रहा है। सफाई के मामले में इंदौर एक बड़ा मॉडल बनकर पूरे देश में उभरा है।

‘तेरे पैर काट देंगे, देख तेरे योगी बचाते हैं या मोदी’, सनातन धर्म में वापसी के बाद पीड़िता को सऊदी से धमकी

नोएडा ने भी मारी बाजी

तीन से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में उत्तर प्रदेश के नोएडा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा और कर्नाटक के मैसूर ने तीसरे स्थान हासिल किया।

फ्री बिजली से लेकर 1 करोड़ नौकरियों के वादे तक, CM नीतीश की इन घोषणाओं से बिहार वालों की मौज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिए पुरुस्कार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024 में विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन में आयोजित हुआ। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मैं पुरुस्कार प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं को बधाई देती हूं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version