पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के लिए बड़ी परीक्षा होने वाली है। इस चरण में पार्टी के 57 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें से 23 सीटें ऐसी हैं, जहां जदयू ने 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। अब पार्टी की कोशिश इन सीटों पर अपनी पकड़ दोबारा मजबूत करने की है।
लंदन जाने वाली ट्रेन में चाकूबाजी: 11 घायल, दो की हालत नाजुक; आतंकी कनेक्शन से इनकार
इन 23 सीटों में कई ऐसी हैं जहां जदयू का लंबे समय से वर्चस्व रहा है। इनमें सबसे अहम आलमनगर सीट है, जहां से जदयू नेता नरेंद्र नारायण यादव लगातार कई बार चुनाव जीतते रहे हैं। पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि इस बार भी पुराने गढ़ों को बचाना शीर्ष प्राथमिकता है।
सूत्रों के मुताबिक, जदयू इन सीटों पर स्थानीय मुद्दों, विकास योजनाओं और नीतीश सरकार की उपलब्धियों को केंद्र में रखकर प्रचार रणनीति तैयार कर रही है। वहीं विपक्ष भी इन पर सेंध लगाने की कोशिश में है।
