कोलकाता: 25 जून को दक्षिण कोलकाता के कसबा में एक लॉ छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में हुए बलात्कार के मामले में पुलिस ने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड (55 वर्षीय पिनाकी बनर्जी) को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया है. घटना के समय वो कॉलेज में ड्यूटी पर मौजूद था. इस गिरफ्तारी के साथ ही अब तक गैंगरेप केस में कुल चार लोगों को पकड़ा जा चुका है. लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर कॉलेज के प्रशासन पर क्या एक्शन हुआ है?

संजू सैमसन पर हुई पैसों की बारिश, लीग इतिहास में बने सबसे महंगे खिलाड़ी, इस टीम से दिखेंगे खेलते हुए

जानकारी के अनुसार कोलकाता यूनिवर्सिटी की टीम यहां जांच के लिए आई थी.  दरअसल ये कॉलेज यूनिवर्सिटी के अंदर आता है. लेकिन जांच कमेटी ने अभी तक कॉलेज के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है. साथ ही पुलिस ने भी संबंधित कॉलेज के खिलाफ अभी तक कुछ नहीं किया है.

नीरव मोदी का भाई नेहाल मोदी अमेरिका में गिरफ्तार, भारत को मिली बड़ी सफलता

कॉलेज प्रशासन संस्थान को फिर से खोलने का इच्छुक

वहीं कॉलेज के अधिकारियों ने अलीपुर अदालत को शुक्रवार को बताया कि वे संस्थान को दोबारा खोलने के इच्छुक हैं. कॉलेज 29 जून से बंद है. कॉलेज का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने कहा कि अधिकारियों को पुलिस से एक ईमेल मिला है जिसमें कहा गया है कि उन्हें अकादमिक उद्देश्यों के लिए कॉलेज को फिर से खोलने पर कोई आपत्ति नहीं है.

उन्होंने कहा कि पुलिस ने कॉलेज को बताया कि केवल संघ कक्ष (यूनियन रूम)और गार्ड कक्ष को बंद रखा जाएगा और कर्मचारियों की हाजिरी से संबंधित रजिस्टर जैसे दस्तावेजों को अपने कब्जे में रखना होगा. वकील ने कहा कि कॉलेज ने अदालत को बताया कि 200 से अधिक छात्रों को जल्द ही सेमेस्टर परीक्षाओं में शामिल होना है और उन्हें इसके लिए प्रपत्र भरने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के वेतन का भी भुगतान किया जाना है. उन्होंने कहा कि कॉलेज के अधिकारियों ने परिसर के अंदर उचित सतर्कता बरतने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया.

गार्ड ने नहीं की थी मदद

पीड़ित छात्रा ने शिकायत में सिक्योरिटी गार्ड का जिक्र किया था. छात्रा ने कसबा थाने में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाए कि गार्ड घटनास्थल पर मौजूद था लेकिन उसने कोई मदद नहीं की. शिकायत में छात्रा ने कहा, “मुख्य आरोपी ने अन्य दो आरोपियों के साथ गार्ड रूम में मौजूद सिक्योरिटी गार्ड को बाहर जाने के लिए कहा था, ताकि उसके साथ छेड़छाड़ की जा सके. गार्ड ने वैसा ही किया. मैंने गार्ड से मदद की भीख मांगी, लेकिन उसने मना कर दिया.” इस मामले गार्ड के अलावा मोनोजित मिश्रा, जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी मोनोजित मिश्रा टीएमसी की छात्र इकाई का सदस्य बताया जाता है.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version