लखनऊ, 9 नवंबर: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। राज्य सरकार ने कई आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जारी सूची के अनुसार, बी.एस. वीर कुमार को उपसेनानायक 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद नियुक्त किया गया है। वहीं सच्चिदानंद को अपर पुलिस अधीक्षक (एसएसएफ मुख्यालय), लखनऊ, और डॉ. संजय कुमार को उपसेनानायक 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर बनाया गया है। इसके साथ ही सुबोध गौतम को अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी हरदोई की जिम्मेदारी दी गई है।

TMC सांसद कल्याण बनर्जी के खाते से ₹56 लाख की ठगी, साइबर ठगों ने नकली आधार-पैन से उड़ाई रकम

तबादलों की श्रृंखला में नृपेंद्र को अपर पुलिस उपायुक्त, वाराणसी कमिश्नरेट, निवेश कटिहार को अपर पुलिस अधीक्षक यूपी 112, लखनऊ, और दिनेश कुमार पुरी को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, गोरखपुर बनाया गया है। वहीं संतोष कुमार द्वितीय का तबादला निरस्त कर दिया गया है।

इसके अलावा, सीताराम को अपर पुलिस अधीक्षक (विधि प्रकोष्ठ), मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार का कहना है कि यह कदम पुलिस व्यवस्था को और अधिक कुशल व प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version