कोलकाता।’  तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी के एक डॉर्मेंट अकाउंट (कई दिनों से निष्क्रिय या बंद खाता) से करीब 56 लाख रुपए निकाल लिए गए। इस मामले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने खुद कोलकाता पुलिस की साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने बताया कि जालसाज ने बनर्जी के अकाउंट की KYC डिटेल को अपडेट करने के लिए सांसद का फेक PAN और आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। इसके बाद स्कैमर ने 28 अक्टूबर, 2025 को अकाउंट से लिंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को भी बदल दिया।

सासाराम में सीएम योगी का महागठबंधन पर हमला: कहा—“बिहार को संकट में डालने वाले फिर से ठगने निकले हैं”

ऐसा करने पर उसे अकाउंट का पूरा एक्सेस मिल गया। एक बार क्रेडेंशियल्स बदल दिए जाने के बाद, धोखेबाज ने कथित तौर पर कई सारे अनऑथराइज्ड इंटरनेट बैंकिंग ट्रांजैक्शन किए और 56,39,767 रुपए की रकम निकाल ली।

2001 से 2006 के बीच बनर्जी आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। उस समय SBI की विधानसभा उप-शाखा में उनके नाम से अन्य विधायकों के साथ मिलकर एक अकाउंट खोला गया था। यह उप-शाखा SBI की हाईकोर्ट ब्रांच में आती है। विधायक रहते हुए उनके सभी भत्ते इसी अकाउंट में जमा होते थे।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version