पटना। एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन प्रदेशभर में आपसी एकजुटता और संगठन की मजबूती को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संवाद स्थापित करना और आगामी रणनीति को लेकर दिशा तय करना है।

नेताओं को तय समय

कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलता है। इस दौरान एनडीए के सभी पांच दल – भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), रालोमो और हम के नेताओं को संबोधन के लिए आधे-आधे घंटे का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर के एक-दो नेताओं को भी मंच से बोलने का अवसर मिलता है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान संपन्न: शाम 6 बजे से वोटों की गिनती, रात 8 बजे तक नतीजे

कार्यकर्ताओं के लिए विशेष व्यवस्था

सम्मेलन में सिर्फ भाषण ही नहीं बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ भोजन भी कार्यक्रम का अहम हिस्सा है। यह पहल संगठन में आपसी मेलजोल और संवाद को और मजबूत बनाने के लिए की जाती है।

सुबह से ही जुटने लगती भीड़

कार्यक्रम का आधिकारिक समय 11 बजे से तय है, लेकिन सुबह 9 बजे से ही माहौल बनने लगता है और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है। जिस विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित होता है, उस स्थान का चयन स्थानीय स्तर पर नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा किया जाता है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version