पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज एक अहम अपडेट साझा किया है. एनआईए ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को, जो इस हमले के आतंकियों को पनाह देने के आरोप में पकड़े गए हैं. 23 जून को जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया. कोर्ट ने दोनों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

Aaj Ka Rashifal 24 June 2025: मंगलवार को हनुमान जी की बरसेगी 3 राशियों पर कृपा, बनेंगे बिगड़े काम, पढ़ें दैनिक राशिफल

एनआईए ने साफ किया है कि मीडिया में इस हमले को लेकर कई तरह की अटकलें और कयास लगाए जा रहे हैं, जो सही नहीं हैं. खास तौर पर आतंकियों के स्कैच और पहचान को लेकर कुछ रिपोर्टें भ्रम फैलाने वाली हैं.

एजेंसी ने दोहराया कि 22 जून 2025 को जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में जो कहा गया था, वहीं, अभी तक की सच्चाई है. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में तीन हमलावर आतंकियों की पहचान से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां मिली हैं.

बंगाल विधानसभा उपचुनाव के नतीजे: कालीगंज सीट पर TMC पहले राउंड से ही है आगे, BJP दूसरे स्थान पर

एनआईए के पास इस हमले में शामिल आतंकियों की पहचान को लेकर काफी अहम सबूत इकट्ठा हुए हैं, जिनमें चश्मदीदों के बयान, वीडियो फुटेज, तकनीकी डाटा और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा जारी किए गए स्कैच शामिल हैं. फिलहाल इन तमाम सबूतों की गहराई से जांच की जा रही है और अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है.

एजेंसी ने यह भी कहा है कि जांच पूरी प्रोफेशनल तरीके से और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है. आतंकियों की पहचान और बांकी जानकारियां सही वक्त पर सार्वजनिक की जाएंगी. एनआईए ने मीडिया से अपील की है कि वह जिम्मेदारी के साथ खबरें चलाएं और अफवाहों या बिना पुष्टि की रिपोर्टों से बचें.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version