संभल जनपद के चंदौसी सीता रोड स्थित नगर के प्राचीन दिव्य मंदिरों में से एक अनूठा और खास मंदिर है मूंछों वाले महादेव का शिव मंदिर बताया जाता है कि इस मंदिर में श्रद्धालु जो भी अपनी मनोकामना लेकर आता है। उसकी मनोकामना भगवान भोलेनाथ पूरी कर देते हैं लाखों हजारों भक्तों की आस्था मूंछों वाले अपने महादेव से जुड़ी है कहानियो और किंवदंतियों के अनुसार इस मंदिर का प्राचीन इतिहास है। बताया जाता है कि इस मंदिर में कभी शेषनाग भी दर्शन दिया करते थे।
जो समय के चलते कहीं विलुप्त हो गई इस मंदिर में ऐसे भी मानता है कि भगवान शिव का अभिषेक करने और उन्हें प्रतिदिन गंगा जल चढ़ाने से कई रोगों से मुक्ति मिल जाती है। इस मंदिर से ऐसी भी आस्था जुड़ी है कि सावन माह में प्रतिदिन नागराज भगवान शिव के दर्शन करने आते हैं। सावन माह में प्रतिदिन देश मंदिर में सुबह से ही अपने आराध्य भगवान शिव के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का सैलाब पड़ता है। भजन कीर्तन प्रसाद वितरण और आरती की एक झलक पाने को भक्त लालाहित रहते हैं। आज सावन माह के प्रथम दिन मूंछों वाले महादेव के दर्शन करने शोभा से ही भक्तों की भारी भीड़ मंदिर पर देखी गई। मंदिर पर पहुंचकर भक्तों ने भगवान शिव को जल अर्पण किया और मनौतिया मांगी ऐसी मान्यता है कि मांगने पर श्रद्धालुओं की मनोकामना भगवान पूरी कर देते हैं।
