: अंतरिक्ष की सफल यात्रा पूरी करने के बाद लखनऊ के सपूत और अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज अपने घर लौटे। उनका घर पर उनके माता-पिता ने बेहद भावुक और गर्मजोशी से स्वागत किया। हालांकि, व्यस्त कार्यक्रम के चलते वह केवल 1 घंटे ही अपने घर पर रुक सके।

ट्रंप को खल सकता है पीएम मोदी का जापान-चीन दौरा

अपने बेटे को अंतरिक्ष से वापस सुरक्षित देखकर शुभांशु के माता-पिता बेहद भावुक हो उठे। जैसे ही शुभांशु ने घर में प्रवेश किया, उनकी मां ने उन्हें गले लगाया और पिता ने गर्व के साथ उन्हें माला पहनाई। इस दौरान माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू साफ देखे जा सकते थे।

अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि के बावजूद, शुभांशु ने अपनी जड़ों और संस्कारों को नहीं भूला। उन्होंने झुककर अपने माता-पिता के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। यह पल न सिर्फ उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे लखनऊ और देश के लिए गर्व का क्षण था।

लखनऊ के रहने वाले शुभांशु शुक्ला भारत के उन चुनिंदा अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं, जिन्होंने देश का नाम रोशन किया है। उनका यह दौरा बेहद गोपनीय रखा गया था। यह घटना दिखाती है कि भले ही कोई व्यक्ति कितनी भी ऊंचाइयों को छू ले, अपने माता-पिता और संस्कारों का सम्मान करना सबसे महत्वपूर्ण है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version