पटना। बिहार चुनाव अभियान के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का प्रधानमंत्री डरपोक है और अमेरिका के दबाव में फैसले लेता है। राहुल ने कहा, “मोदी जी मर्द होने का दावा करते हैं, लेकिन असल में उनमें इतना दम नहीं है जितना इंदिरा गांधी में था। इंदिरा जी ने कभी किसी विदेशी ताकत के सामने सिर नहीं झुकाया।”

Labor Policy: मनुस्मृति के जिक्र पर बवाल, श्रम नीति को लेकर संसद में गरमा सकती है बहस

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फोन करने के बाद रोक दिया। उन्होंने कहा, “हमारा प्रधानमंत्री अमेरिका के फोन पर सेना की कार्रवाई रोक देता है। क्या यही मर्दानगी है? देश का प्रधानमंत्री डर के कारण राष्ट्रहित से पीछे हट जाता है।”

कांग्रेस नेता ने जनता से सवाल किया कि क्या भारत को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो विदेशी दबाव में काम करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच देश की स्वतंत्र नीति की रही है, और इंदिरा गांधी इसका सबसे बड़ा उदाहरण थीं।

राहुल गांधी ने बिहार की जनता से कांग्रेस और गठबंधन उम्मीदवारों को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि “अब वक्त आ गया है कि देश में ऐसा नेतृत्व आए जो न झुके, न बिके, और न डरे।”

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version