पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव अपने चरम पर है और हर जगह, चाहे वह चाय की दुकान हो या गुमटी, चुनाव को लेकर चर्चा जोरों पर है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार में इस बार अनुपस्थिति ने चुनावी बहस को नया मोड़ दे दिया है।
Andhra Pradesh Accident : यात्री संख्या – बस में सवार थे 40 लोग, आधे सुरक्षित नहीं रहे
राहुल गांधी पिछली बार 1 सितंबर को बिहार आए थे और पटना में अपनी ‘वोटर अधिकार यात्रा’ की समापन रैली को संबोधित किया था। उस दौरान उन्होंने जोरदार भाषण देकर यात्रा का समापन किया था। इस बार उनकी गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों और मीडिया में सवाल खड़े कर दिए हैं।
