हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से सबसे बड़ी त्रासदी सराज घाटी के रहने वाले लोग झेल रहे है. सराज घाटी की 12 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां 15 दिन बीतने के बावजूद सड़क संपर्क मार्ग नहीं हो सका है. दो बड़े पुल और सड़कें बह जाने के चलते इनको बनाने में कई महीने लग सकते हैं, ऐसे में व्यास नदी के ऊपर बना बगलामुखी रोप वे ही एक मात्र सहारा इनके आने जाने का बचा है. लेकिन त्रासदी के दस दिन तक रोप वे चलाने वाली कंपनी ने पैसा नहीं लिया, पर अब हर ग्रामीण से 50 रुपए किराया वसूला जा रहा है.

बालासोर छात्रा आत्मदाह मामले में UGC ने जांच के लिए बनाई फैक्ट फाइंडिंग टीम

सरकारी राहत सामग्री लाने पर देना पड़ रहा किराया

यही नहीं ग्रामीण कई किमी पैदल चलकर सरकारी राहत सामग्री लेने जा रहे हैं, जब वो अपने गांव लौट रहे हैं तो इन राहत सामग्री पर भी 1 रुपए प्रति किलो किराया लिया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि कब तक किराया देते रहेंगे, अगर हमारे पास पैसा ही होता तो हम राहत सामग्री लेने इतनी दूर क्यों जाते ?

बागलामुखी मंदिर पर दो साल पहले तैयार हुआ था रोप वे 

पंडोह कस्बे से व्यास नदी के दूसरी तरफ स्थिति बांगलामुखी माता मंदिर के लिए रोप वे तैयार किया गया था, ताकि श्रद्धालु आसानी से आ जा सकें. लेकिन अब यही रोपवे ग्रामीणों के लिए लाइफ लाइन बन चुका है. दिक्कत ये है कि 12 दिनों से गांवों से संपर्क कटा है, वहां सब्जी फल और फूल की खेती होती थी पर अब कोई सड़क ही नहीं बची है कि इनका सामान बाजार तक पहुंचे. ऐसे हालात में गोभी की फसल सड़ रही है. यही नहीं बड़ी तादात में ग्रामीण दूध बाजारों तक पहुंचाते थे, वो भी रोप वे के जरिए सीमित तादात में पहुंच रहा है.

Vastu Tips: दूसरों से ये चीजें लेकर न करें इस्तेमाल, बर्बाद हो जाएगा जीवन

पुल बनवाने पर ठनी

इन इलाकों में बह गए पुल के निर्माण को लेकर हिमाचल प्रदेश की पीडब्ल्यूडी और भाखडा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के बीच ठनी है. दोनों एक दूसरे पर पुल बनाने की जिम्मेदारी डाल रहे हैं. ऐसे में स्थानीय निवासी ओम पाल कहते हैं कि कुछ पता नहीं है कि हमारा पुल और सड़क कब बनेगी, कितने दिन तक रोप वे से ही हमें जाना पड़ेगा.

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version