नई दिल्ली, 23 सितंबर 2025: भारतीय रुपया आज डॉलर के मुकाबले ऐतिहासिक गिरावट के साथ 88.49 के स्तर तक लुढ़क गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। दो हफ्ते पहले बने 88.46 के रिकॉर्ड लो को भी यह पार कर गया है।
मोदी बोले- कांग्रेस ने नॉर्थईस्ट को नजरअंदाज किया:हम 8 राज्यों को अष्टलक्ष्मी मानते हैं
सोमवार को रुपया 88.31 पर बंद हुआ था, जबकि आज के शुरुआती कारोबार में यह 10 पैसे की गिरावट के साथ 88.41 पर खुला। धीरे-धीरे यह और फिसलता गया और रिकॉर्ड लो तक पहुंच गया।
किश्तवाड़ में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, तलाशी अभियान जारी
गिरावट की वजह क्या है?
मुद्रा बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, रुपया कई दबावों का सामना कर रहा है:
-
एशियाई करेंसियों में कमजोरी, जिससे क्षेत्रीय बाजारों में डॉलर की मांग बढ़ी है।
-
अमेरिकी डॉलर में मजबूती, जो ग्लोबल इकोनॉमिक अनिश्चितताओं के चलते और मजबूत हुआ है।
-
अमेरिकी टैरिफ में वृद्धि और
-
H1B वीजा फीस को 1 लाख डॉलर तक बढ़ाए जाने का सीधा असर भारतीय बाजार और कंपनियों पर पड़ा है।