यादव समाज को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेज प्रताप यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यादव समाज को गाली देने या अपमानित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Digital Arrest : ‘आपके अकाउंट में ब्लैक मनी है’ कहकर बुजुर्ग कपल से करोड़ों की ऑनलाइन ठगी

तेज प्रताप यादव ने कहा, “ऐसे लोगों को जेल भेजा जाना चाहिए, जो समाज को बांटने और किसी जाति विशेष के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं।” उन्होंने इस मामले में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से तत्काल हस्तक्षेप करने और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

तेज प्रताप ने कहा कि यादव समाज ने देश और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाई है और इस समाज के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के बयान सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाते हैं और राजनीतिक लाभ के लिए दिए जाते हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version