सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की दबंग गर्ल के नाम से मशहूर हैं। एक्ट्रेस ने 15 साल पहले बॉलीवुड डेब्यू किया था और इस बीच कई शानदार फिल्मों में नजर आईं। सोनाक्षी अपने करियर के साथ ही निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। खासतौर पर जहीर इकबाल के साथ अपनी शादी को लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं।

टीम इंडिया ने अपने ही पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, अब हारे तो कौन होगा जिम्मेदार!

अब सोनाक्षी अपने एक खुलासे को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने साथ हुई एक डरावनी घटना का जिक्र किया। हैरानी की बात तो ये है कि सोनाक्षी के साथ यह घटना उनके अपने ही घर में हुई, जहां उन्हें एक रहस्यमयी अनुभव ने चौंका दिया।

अपनी नई पैरानॉर्मल थ्रिलर फिल्म ‘निकिता रॉय’ के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी ने बताया कि पहले उन्हें भूत-प्रेत पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं था, लेकिन एक रात उनके साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनके विश्वास को बुरी तरह हिलाकर रख दिया। एक्ट्रेस के साथ ये घटना सुबह के करीब 4 बजे हुई, जब वह अपने कमरे में सोई हुई थीं। इस दौरान उन्हें अपने कमरे में किसी की मौजूदगी का एहसास हुआ।

Iran-Israel War: किन शर्तों पर हुआ सीजफायर, कैसे रुकी जंग, क्या ईरान-इजरायल ने मान ली ट्रंप की बात? जानें

बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में सोनाक्षी ने अपने साथ हुई डरावनी घटना के बारे में बताया। उन्होंने कहा- ‘मैं सुबह 4 बजे सो रही थी, उस समय मैं नींद और जागने के बीच की अवस्था में थी। अचानक मुझे लगा जैसे कोई मुझे जगा रहा है। मुझे अपने शरीर पर एक अजीब सा दबाव महसूस हुआ, जैसे कोई मेरे ऊपर बैठा हो। मैं डर के मारे जम गई। मैंने अपनी आंखें नहीं खोलीं और हिल भी नहीं सकी।’

अभिनेत्री ने बताया कि वह सुबह तक उसी अवस्था में रही और जब तक कमरे में रोशनी नहीं आई, तब तक उन्होंने अपनी आंखें नहीं खोलीं। इस घटना ने उन्हें इतना डरा दिया कि वह अपनी धारणा पर सवाल उठाने लगीं। हालांकि, इसके बाद और कुछ नहीं हुआ, जिससे उन्हें लगे कि शायद ये कोई ‘हार्मलेस भूत’ था।

इस डरावने अनुभव के बाद सोनाक्षी ने अगली रात हिम्मत जुटाई और उससे बात करने का फैसला किया। वह अपने घर वापस लौटीं और ऊंची आवाज में कहा, ‘कल रात जो भी आया था, कृपया ऐसा दोबारा न करें।’ हैरानी की बात यह है कि इसके बाद उन्हें ऐसा अनुभव फिर कभी नहीं हुआ। सोनाक्षी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, ‘हो सकता है कि उस भूत ने मेरी बात सुन ली हो। हो सकता है कि वह कोई नुकसान ना पहुंचाने वाला भूत था।’

र्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ में अपने किरदार फरीदन के लिए खूब तारीफें बटोरी हैं। अब वह अपनी नई फिल्म ‘निकिता रॉय’ में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन उनके भाई कुश सिन्हा कर रहे हैं। यह एक पैरानॉर्मल थ्रिलर है, जिसकी रिलीज डेट अब 27 जून, 2025 है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version