लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बीबीडी विश्वविद्यालय में आयोजित पदक एवं उपाधि वितरण समारोह में उत्तर प्रदेश की बदलती तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश हर तीसरे दिन दंगों से जूझता था, बहन-बेटियां और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे और राज्य पहचान के संकट से गुजर रहा था।

उन्होंने कहा कि आज यूपी ने अपने प्रयासों से देश को कानून-व्यवस्था का नया मॉडल दिया है, जहाँ होली-दीवाली से लेकर ईद-बकरीद और क्रिसमस तक सभी त्योहार शांति, उमंग और उल्लास के साथ मनाए जा रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: एनडीए की ऐतिहासिक जीत, महागठबंधन को केवल 35 सीटों पर संतोष

“दवा कड़वी लगती है, पर परिणाम सुखद होते हैं”

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सख्त कानून-व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था ने ही प्रदेश को निवेश का बड़ा केंद्र बनाया है। उनके अनुसार,

  • आज 45 लाख करोड़ रुपये का निवेश यूपी में हुआ है,

  • जबकि आठ साल पहले पाँच वर्षों में 5,000 करोड़ रुपये का निवेश भी मुश्किल से मिल पाता था।

उन्होंने बताया कि कभी देश की अर्थव्यवस्था में यूपी का योगदान केवल 8% रह जाता था, पर आज राज्य ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस में 14वें स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

“योजनाओं में अब यूपी शीर्ष तीन में”

योगी ने कहा कि पहले लगभग सभी केंद्रीय योजनाओं में उत्तर प्रदेश आखिरी पाँच पायदानों में होता था,
लेकिन आज अधिकांश योजनाओं में प्रदेश शीर्ष तीन राज्यों में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के विकास, सुशासन, कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक सुधारों का परिणाम बताया।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version