लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले लाखों बच्चों के अभिभावकों को बड़ी राहत देने जा रही है। राज्य सरकार जल्द ही लगभग साढ़े 7 लाख विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में धनराशि ट्रांसफर करने की तैयारी में है। इसके लिए विभागीय स्तर पर सभी प्रक्रियाएँ तेजी से पूरी की जा रही हैं।

यह राशि छात्रों की यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर और बैग जैसी आवश्यक सामग्री खरीदने के लिए दी जाती है। सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी बच्चा आर्थिक परेशानी की वजह से बुनियादी शैक्षिक सुविधाओं से वंचित न रहे। इसी दिशा में स्कूल शिक्षा विभाग ने संबंधित जिलाधिकारियों और बीएसए को भुगतान प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं।

Election Commission : मतदाता सूची अब 6 फरवरी को जारी होगी, आयोग ने बढ़ाई समयसीमा

अधिकारियों के अनुसार, आवश्यक सत्यापन और तकनीकी प्रक्रियाओं का अंतिम चरण चल रहा है। जैसे ही यह पूरा होगा, धनराशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर) के माध्यम से अभिभावकों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी।

राज्य सरकार का दावा है कि इससे छात्रों की उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा। वहीं अभिभावकों ने भी इस पहल को आर्थिक राहत और बच्चों की पढ़ाई में बड़ी मदद बताया है।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version