हाईवे पर गाड़ी ले जाने वालों की बड़ी टेंशन खत्म होने वाली है। जल्द ही NHAI का राजमार्ग यात्रा ऐप में आपको सबसे कम टोल वाले रास्ते का ऑप्शन दिखाई देगा। नेशनल हाईवे ऑथिरिटी ऑफ इंडिया ने अपने ऑफिशियल राजमार्ग यात्रा ऐप में टोल टैक्स इंडिकेटर फीचर जोड़ने वाला है। इस ऐप में यूजर्स को एक शहर से दूसरे शहर के बीच सबसे कम टोल टैक्स वाले रास्ते के बारे में जानकारी मिलेगी। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, NHAI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है।

इससे पहले कि ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह बन जाए, आपको तुरंत हो जाना चाहिए सावधान

NHAI का ऐप बताएगा किस रास्ते लगेगा सबसे कम टोल

NHAI ने राजमार्गयात्रा ऐप को 2023 में लॉन्च किया था। इस ऐप के जरिए यूजर्स को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिलने वाली सुविधाओं आदि की जानकारी मिलती है। अब इस ऐप में एक स्थान से दूसरे स्थान के बीच लगने वाले टोल टैक्स की जानकारी भी मिलेगी। साथ ही, इसमें किन्हीं दो स्थानों के बीच सबसे कम टोल टैक्स वाले राजमार्गों की जानकारी भी मिलेगी।

‘भारत के एयर डिफेंस की खुफिया जानकारी दे रहा था चीन’, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का कबूलनामा

भारतीय राजमार्ग प्रबंधन कंपनी (IHMCL) के कुशल परिवहन प्रणाली (ITS) के मुख्य प्रोडक्ट ऑफिसर अमृत सिंह ने उदाहरण देते हुए कहा कि दिल्ली से लखनऊ की यात्रा करने के लिए तीन रास्ते हैं और ऐप यात्रियों को सबसे अच्छा रास्ता चुनने में मदद करेगा। सिंह ने कहा, ”आप दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ की यात्रा कर सकते हैं, या गाजियाबाद- अलीगढ़- कानपुर- लखनऊ के रास्ते जा सकते हैं या मुरादाबाद- बरेली- सीतापुर- लखनऊ के रास्ते यात्रा कर सकते हैं. ऐप वाहन चालकों को दिल्ली और लखनऊ के बीच सबसे कम टोल वाले रास्ते के बारे में बताएगा।”

ईयरली FASTag के लिए कैसे करें अप्लाई?

NHAI ने हाल ही में FASTag के एनुअल पास की घोषणा की है। इसमें 3,000 रुपये का सालाना पास लिया जाएगा। इस पास के जरिए किसी भी हाईवे पर 200 टोल-फ्री ट्रिप्स की जा सकेगी। यह पास एक साल तक के लिए वैलिड होगा। 15 अगस्त 2025 से FASTag से जुड़ा यह नया नियम लागू होने वाला है। अगर, कोई गाड़ी हाईवे पर पास की एक्सपाइरी से पहले 200 टोल फ्री ट्रिप पूरा कर लेती है, तो फिर से FASTag रिचार्ज करना होगा। यह पास केवल उन टोल प्लाजा पर काम करेगा, जो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अधिकृत है। राज्य सरकारों के टोल प्लाजा पर यह पास काम नहीं करेगा।

  • NHAI ने इस एनुअल पास के बैनर को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है।
  • इस एनुअल पास को अप्लाई करने के लिए यूजर्स को NHAI की वेबसाइट या राजमार्गयात्रा ऐप पर जाना होगा।
  • इसके बाद गाड़ी के RC के साथ लिंक किए एक्टिव FASTag की डिटेल कंफर्म करनी होगी।
  • फिर 3,000 रुपये का वन-टाइम फी पे करना होगा।
  • वेरिफिकेशन प्रक्रिया और पेमेंट पूरी होने के बाद सालाना FASTag पास मिल जाएगा।
Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version