लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के अंतर्गत संचालित इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला, लखनऊ को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (IIRS), देहरादून के आउटरीच नोडल नेटवर्क संस्थान के रूप में मान्यता मिली है।

बहराइच में नाव हादसा: कौड़ियाला नदी में पलटी नाव, 24 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

इस मान्यता के साथ नक्षत्रशाला अब ISRO के राष्ट्रीय आउटरीच प्रोग्राम नेटवर्क से औपचारिक रूप से जुड़ गया है। यह उपलब्धि उत्तर प्रदेश में विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अंतरिक्ष शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

नक्षत्रशाला अब एस्ट्रोफिजिक्स, रिमोट सेंसिंग, जीआईएस (GIS), ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS), फोटोमेट्री और अन्य अंतरिक्ष आधारित अनुप्रयोगों पर आधारित पाठ्यक्रम और प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करेगी। इससे छात्रों और शोधकर्ताओं को अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version