लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ना मूल्य में 30 रुपये प्रति क्विंटल की ऐतिहासिक वृद्धि का ऐलान किया है। इस निर्णय से राज्य के गन्ना किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इस अवसर पर किसानों से संवाद किया। कार्यक्रम में किसानों ने मुख्यमंत्री के निर्णय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की और अपनी भावनाएं साझा कीं। किसानों ने कहा कि इस बढ़ोतरी से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किसानों के जीवन में उत्सव का माहौल बना रहेगा। एक स्वर में उन्होंने कहा, “योगी जी के कारण अब हमें एक माह में दो बार दीपावली मनाने का अवसर मिला।”

Operation vermilion: राफेल में राष्ट्रपति के साथ उड़ान भरने वाली शिवांगी सिंह ने दिखाया जांबाज़ी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार हमेशा किसानों के हित में नीति और फैसले लेती रही है। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी गन्ना किसानों की मेहनत और योगदान के सम्मान में की गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि गन्ना मूल्य में यह वृद्धि न केवल किसानों के लिए राहत लेकर आएगी, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगी।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version