Tatkal Ticket Rules: ऑनलाइन तत्काल टिकट सिस्टम में लंबे समय से चल रही धांधली पर आखिरकार रेलवे ने संज्ञान ले ही लिया। रेलवे इस धांधली पर लगाम कसने के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बदलाव कर रही है, ये नए बदलाव 15 जुलाई से लागू हो जाएंगे। खास बात ये है कि रेलवे सिर्फ ऑनलाइन तत्काल टिकट के लिए ही नहीं बल्कि रेलवे काउंटर और एजेंट से बुक कराए जाने वाले तत्काल टिकट के नियमों को भी बदलने जा रही है। अब रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराने के लिए आपको एक नए नियम का पालन करना होगा। आइए जानते हैं।

एक महिला के 5 पति और छठा शिकार बनने वाला है देवर? पत्नी से प्रताड़ित एक शख्स ने सुनाई दुखभरी दास्तां

काउंटर से तत्काल टिकट के लिए कब लागू होंगे नए नियम

तत्काल टिकट की मारामारी के बीच सिस्टम में अहम बदलाव होने जा रहे हैं। रेलवे को उम्मीद है कि इन बदलावों से तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में धांधली खत्म हो जाएगी। 15 जुलाई से लागू हो रहे नए नियमों के तहत, रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराने के लिए ओटीपी ऑथेंटिकेशन की जरूरत होगी। यानी 15 जुलाई से जब आप रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराने जाएंगे तो आपके फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा। आपके मोबाइल पर आए ओटीपी को सिस्टम पर फीड करने के बाद ही आपकी टिकट बुक होगी।

राजा रघुवंशी हत्याकांड: लोकेंद्र तोमर कर सकता है बड़ा खुलासा, जानिए क्या है सोनम से उसका कनेक्शन

तत्काल विंडो खुलने के 30 मिनट बाद ही टिकट बुक कर सकेंगे एजेंट

इसके अलावा, एजेंट के जरिए तत्काल टिकट बुक करने के लिए भी ओटीपी ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। एजेंट से तत्काल टिकट बुक कराते समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि टिकट एजेंट, बुकिंग खुलने के 30 मिनट के बाद ही आपके लिए टिकट बुक कर पाएंगे। बताते चलें कि एसी क्लास में तत्काल टिकट बुक करने के लिए बुकिंग विंडो सुबह 10.00 बजे और नॉन-एसी क्लास के लिए 11.00 बजे खुलती है। नियमों के हिसाब से एजेंट एसी टिकट 10.30 बजे और नॉन-एसी टिकट 11.30 बजे बुक कर पाएंगे। इसके साथ ही, ऑनलाइन तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version