पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इस बार मुकाबले की असली कुंजी महिला मतदाता बन गई हैं। राजनीतिक दलों को यह समझ आ गया है कि महिला वोटरों का समर्थन सत्ता की राह तय कर सकता है। इसी रणनीति के तहत महागठबंधन की प्रमुख घटक कांग्रेस ने अपने प्रचार अभियान की कमान प्रियंका गांधी वाड्रा को सौंप दी है।

पार्टी नेतृत्व ने प्रियंका गांधी को विशेष रूप से महिला मतदाताओं से जुड़ने और उनके मुद्दे उठाने की जिम्मेदारी दी है। अब तक प्रियंका गांधी दो बार बिहार का दौरा कर चुकी हैं। पहली बार उन्होंने राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में हिस्सा लिया था, जबकि दूसरी बार 26 सितंबर को पटना के सदाकत आश्रम में “महिला संवाद” कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने मोतिहारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया था।

चुनावी गलियारे में हलचल: प्रशांत किशोर का दो विधानसभा क्षेत्रों की वोटर लिस्ट में नाम, करगहर के निर्वाचन अधिकारी ने भेजा नोटिस

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की रणनीति है कि प्रियंका गांधी महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सीधा संवाद करें। पार्टी का मानना है कि उनके नेतृत्व में महिलाओं के बीच एक भावनात्मक और राजनीतिक जुड़ाव स्थापित हो सकता है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि प्रियंका गांधी की सक्रियता से महागठबंधन को महिला वोट बैंक में बढ़त मिल सकती है, जबकि भाजपा और जदयू भी महिलाओं को लुभाने के लिए नई योजनाओं की तैयारी कर रहे हैं।

Share.

Alok Kumar Srivastava
Chief Editor

Address :    104, Bharsar, District – Ghazipur, Uttar Pradesh – 233300

Mobile        +91-98388 99305
Email        prabhatdarshan25@gmail.com

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

© 2025 prabhatdarshan.com 

Exit mobile version